Responsive Ads Here
vichaar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
vichaar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जून 21, 2021

लिखने की कोशिश दोबारा से

करीब 9-10 महीने के बाद इस ब्लॉग में लिख रहा हूं। इतने दिनों तक नहीं लिख पाने के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। पिछले साल अगस्त में मैंने पाठकों से वादा किया था कि मैं नियमित लिखने की कोशिश करूंगा। उस समय मैं न सिर्फ नए लेख पर काम कर रहा था, बल्कि मैंने एक नया अंग्रेजी ब्लॉग individual-fighters (https://individual-fighters.blogspot.com/) भी बनाया था जिसमें मैंने मौलिक रचना ब्लॉग के दो लेखों को अंग्रेजी में अनुवाद करके डाला था। मगर उसी समय से मैं कुछ दिक्कतों का सामना कर रहा हूं। अभी भी मेरी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। मगर फिर भी मैं दोबारा इस ब्लॉग पर लिखने का प्रयास कर रहा हूं। देखते हैं, इस बार मैं कितना सफल हो पाता हूं।अभी मैं सिर्फ इसी ब्लॉग पर लिखने की कोशिश करूंगा। अंग्रेजी ब्लॉग पर फिलहाल कोई नया लेख नहीं डाल पाऊंगा। 
धन्यवाद।

मंगलवार, अगस्त 04, 2020

Blog par regular lekh post karne ki umeed

मैं बहुत दिनों बाद इस ब्लॉग पर अपने विचारों को लिख रहा हूं, जिसके लिए मैं अपने ब्लॉग के पाठकों से क्षमाप्रार्थी हूं। पिछले चार-पांच महीने से कोरोना वायरस के कारण मन नहीं किया कि कुछ भी नकारात्मक लेख ब्लॉग में डालूं। इसके अलावा कुछ व्यक्तिगत परेशानी के कारण भी मैं कोई नया लेख नहीं डाल पाया। यहां तक कि "सुपर बुजुर्ग" कहानी का तीसरा और अंतिम भाग भी मैं अभी तक लिखना शुरू नहीं कर पाया हूं।

उम्मीद करता हूं कि अब मैं नियमित रूप से ब्लॉग पर नए लेख डाल पाऊं। पाठकों से निवेदन है कि मेरे ब्लॉग के लेखों को जरूर फॉलो किया करें। 

धन्यवाद।